Moradabad News: चौदह दिसंबर को गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मुरादाबाद, नवम्बर 17 -- Moradabad News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर दिनांक 24 नवंबर (दिन मंगलवार) को घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए अब दिनांक 14 दिसंबर को कार्यकारी आदेशों के अधीन अवकाश घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुरादाबाद जनपद में 14 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर को कार्यकारी आदेशों के अधीन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह भी पढ़ें- Gonda News: सभी कोर्ट 17 दिसंबर को खुलेंगे, अवकाश निरस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.