Moradabad News: चार दिन से लापता युवक का जसपुर में मिला शव
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी 40 वर्षीय युवक की उत्तराखंड के जसपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सूतमिल के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चार दिन से लापता युवक की सोमवार को पहचान होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी सलीम (40) पुत्र शराफत हुसैन चार दिन पहले अचानक घर से चला गया था। वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजन लगातार उसकी वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे।
जसपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव इसी बीच रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.