मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार की जांच के बाद चर्चा में आए गोवर्धनपुर गोशाला के प्रबंधन प्रकरण में प्रशासक की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया की ओर से जारी पत्र में प्रधान अनीता देवी को चारा खरीद, साफ-सफाई, संपूर्ण प्रबंधन को लेकर अपना पक्ष रखना है। प्रशासन को आरंभिक तौर पर तय दर से अधिक मूल्य पर चारा और पशु आहार की खरीद में प्रधान-प्रशासक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से जारी नोटिस का हवाला देते हुए डीएम ने प्रधान को पक्ष रखने का मौका दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...