मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। राजकीय गोशालाओं के चारा आपूर्ति और खरीद की जांच के शुरुआती दौर में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। उधर, भूसा, चारा और पशु आहार की खरीद के विवरण देने में सचिवों का पसीना छूट रहा है। जांच टीम की ओर से सभी 30 गोशाला का प्रबंधन करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों से विवरण मांगे गए हैं। उसके बाद भी कई सचिव अपने रजिस्टर के विवरण ढूढ रहे हैं। मूंढापांडे के गोवर्धनपुर गोशाला में भूसा की खरीद के दर को लेकर सचिव को निलंबित कर दिया है। जबकि, सभी गोशालाओं के भूसा-चारा खरीद की जांच के निर्देश दिए गए हैं। टीम जिलाधिकारी द्वारा तय कीमत और शर्त पर भूसा खरीद की जांच की जा रही है।सूत्रों का कहना है कि जिले में 40 प्रतिशत से अधिक गोशालाओं में डीएम द्वारा तय किए दर की अनदेखी कर भूसा की खरीद की गई है। ऐेसे सचि...