मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: जनपद की 30 गोशालाओं में पशु चारा खरीद का विवरण जुटा लिया गया है। शासन के निर्देश पर गठित उच्च अधिकार वाली समिति ने अप्रैल से अब तक गोशालाओं में भूसा, चारा,पशु आहार की खरीद का विवरण जुटा लिया है। एक-दो दिन में इसे जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। चारा खरीद की जांच पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के निर्देश पर कराया गया। 19 अगस्त को मूढापांडे के गोवर्धनपुर गांव में गोशाला के निरीक्षण में एसीएस ने इस बात के निर्देश दिए थे। गोवर्धनपुर में जिला प्रशासन द्वारा तय मूल्य से अधिक दर पर चारा की खरीद की जा रही थी। इसे देखते हुए जिले भर में चारा खरीद की जांच के निर्देश दिए गए थे। समिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दिए जाने हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बीच गई ग्राम पंचायत सचिवों का चेहरा उतरा हुआ है। समझा जा...