मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: कोतवाली पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के पास 1 किलो से अधिक चरस बरामद हुई। दरोगा अमित कुमारस सुनील कुमार के साथ ही कांस्टेबल हरेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार ने बिलारी के मोहल्ला अंसारियान के इरफान पुत्र इंतजार को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसके पास 1078 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी को कोतवाली लाकर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...