मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने अज्ञात युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मझोला के लाइनपार सूर्यनगर इलाके में रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से दुकान पर बिस्कुट लेने के लिए निकली थी। उसके बाद वह कहीं चली गई। परिचितों और रिश्तेदारों के यहां जानकारी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई कि कोई लड़का उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...