Moradabad News: घर में घुसकर महिला से मारपीट,धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असलेमपुर निवासी बब्बो पत्नी स्व. इरशाद की तहरीर पर गांव के परवेज पुत्र साबिर और फिरोज पुत्र इरफान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि 5 जुलाई की सुबह दोनों आरोपी लाठी-डंडे और बेल्ट लेकर उसके घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और गांव छोड़ने तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ केस घटना के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.