Moradabad News: घर में घुसकर महिला को दी दुष्कर्म करने की धमकी ,रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने घर के अंदर 27 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे बैठा हुआ था तथा मेहमानों को नाश्ता करा रहा था। तभी उसके घर पर अमरपुरकाशी का आरिफ घुस आया और उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब उससे कहा कि आप घर की वीडियो क्यों बना रहे हो तो वह आग बबूला हो गया, विरोध पर गालियां देने,पचास हजार रुपए मांगे। पैसे ना देने पर वीडियो वायरल करके बदनाम कर देंगे। आरोप है कि जब उसकी पत्नी आई तो उसके साथ छेड़छाड़ की। कहा कि किसी दिन अकेले मिलने पर रेप करूंगा। फिर उसने कोतवाली पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरिफ पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.