Moradabad News: घर में घुसकर परिवार से मारपीट का आरोप
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा । थाना क्षेत्र के ग्राम भायपुर में शुक्रवार रात एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित खेम सिंह पुत्र विशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी वंदना और पुत्र आकाश कुमार के साथ घर पर था। आरोप है कि गांव के ही विशाल, विकास, जीवन पुत्रगण हरपाल सिंह और विनोद देवी पत्नी हरपाल सिंह हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर के बाहर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी और पुत्र के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.