मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे हरथला कॉलोनी में घर के सामने शराब पीने से मना करने पर तीन युवकों ने युवती से गाली गलौज और अभद्रता की। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कालोनी निवासी रेशू रानी पुत्री सुखवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 नवंबर को रात करीब दस बजे वह अपने रिश्तेदार के साथ अपने आवास पर आई थी। वहां घर के सामने खड़े होकर नितिन अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। युवती के अनुसार उसने इस तरह घर के सामने शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: अश्लील टिप्पणियों का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा, तीन पर मुकदमा शोर होने पर पीड़िता के रिश्तेदार ने विरोध किया तो उ...