मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित ग्रीन ऑर्चिड सोसायटी में आठ वर्षीय बच्ची लिफ्ट में करीब 10 मिनट तक फंसी रही। घटना के बाद शुक्रवार देर रात सोसायटी के आक्रोशित महिला-पुरुषों ने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर पैदल मार्च निकाला। बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कराई जा रही हैं। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। सोसायटी के बी-ब्लॉक निवासी संदीप शुक्ला की आठ वर्षीय बेटी कीर्ति शुक्ला निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद वह लिफ्ट से अपने फ्लैट की ओर जा रही थी। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई। दरवाजा नहीं खुलने पर ...