मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक नवाब वाली में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की ओर से ग्राम चौपाल आयोजित की गई। विधायक प्रतिनिधि विक्की ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में आवास योजना, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते की समस्या भी रखी और आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। विधायक प्रतिनिधि ने रास्ते की समस्या को प्राथमिकता से दूर कराने का आश्वासन दिया। मौजूद अधिकारियों ने अन्य शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान गामा प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...