मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: छजलैट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीमला के मजरा मुंडाखेड़ी और न्याय पंचायत फूलपुर में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने 10 शिकायतें रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। चौपाल में पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय, एक निजी विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निजी विद्यालय में रजिस्टर और विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच के दौरान कई कमियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताने की अपील की। ग्रामीणों ने सड़क किनारे कूड़ा डा...