मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के पीपलसाना स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में सरकारी कार्य के दौरान एक संग्रह अमीन के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना बैंक परिसर में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य ग्राहकों की मौजूदगी में हुई। पीड़ित की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संग्रह अमीन ब्रज कुमार सिंह गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सरकारी बकाया धनराशि जमा कराने के लिए पीपलसाना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पहुंचे थे। वह गनीनगर निवासी मिलाप सिंह की बकाया राशि बैंक में जमा करा रहे थे। इसी दौरान अखरा भीकनपुर निवासी नजमुल हसन भी बैंक पहुंच गया। आरोप है कि सरकारी बकाया राशि जमा कराने की प्रक्रिया के दौरान जब उससे भी बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा ग...