मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: गोशाला निर्माण में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पूर्व जिला धर्मरक्षक प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) यश प्रताप सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2021-22 से वर्ष 2023-24 तक कैटल शेडों के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। उनका कहना है कि कई लाभार्थियों के नाम पर कैटल शेड स्वीकृत हुए और सरकारी धन भी जारी किया गया, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया। आरोप है कि सरकारी धन का लाभार्थियों के साथ मिलकर दुरुपयोग किया गया। शिकायत पत्र में भरतावाला और मिसरवाला गांव के कई लाभार्थियों का उल्लेख करते हुए निर्माण कार्यों की...