मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: गोल्डन लायनेस मुरादाबाद आर्यन क्लब का मंगलवार को सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट मे अधिष्टापन व दीक्षांत समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सुदेश आर्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर यामिनी वत्सल ने गणेश वंदना पर प्रस्तुति दी। वहीं मोनिका ने शपथग्रहण व अनुपमा ने दीक्षांत समारोह कराया। अध्यक्ष रेखा सिंह सचिव सीमा ,कोषाध्यक्ष संध्या कार्यकारिणी को शपथग्रहण कराई । कार्यक्रम में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रतिष्ठित डॉ सुदीप कौर को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने कैंसर के लक्षण व बचाव के प्रति जानकारी दी। डांस,हाउसी व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिमरन, निषठा,संध्या ,अनजू ,सुषमा ,दीपाली,स्वीटी,मनिषा,आरती, कल्पना,सुधा,ऊषा ,भूमिका आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...