Moradabad News: गोकुलदास कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने छात्राओं को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी अनुचित घटना की जानकारी बिना संकोच संबंधित अधिकारियों को दें। इस दौरान छात्राओं ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर ईमानदारी से जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आंचल गुप्ता ने किया। आयोजन में डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉक्टर शेफाली, डॉ. प्रेमलता कश्यप सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सत्यनिष्ठा किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आधारशिला यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.