मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी मोहम्मद नौशाद ने अपने गैराज के पूर्व कर्मचारी के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में नौशाद ने बताया कि वह साई मंदिर रोड पर गैराज चलाता है। मझोला के भोला सिंह की मिलक निवासी इकराम उसके यहां काम करता था बाद में छोड़कर चला गया। आरोप लगाया कि बीते 13 अगस्त को शाम करीब पांच बजे आरोपी इकरान उसके गैराज पर आया और गाली गलौज करने लगा। गाली देने सना करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इकराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...