मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: पुलिस अफसरों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की एक करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर उसे जब्त कर लिया है। इस दौरान एसपी देहात, एसडीएम कांठ और छजलैट के प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुचावली निवासी अनिल पुत्र शिव कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। उसके अपराधी का इतिहास के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ 28 मार्च 2026 को गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया था, इसके बाद डीएम एवं और एसएसपी ने गृह बंद अधिनियम के तहत पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसकी चल अचल संपत्ति कुर्क करने के निर्देश अफसरों को दिए थे। डीएम न्यायालय के निर्देश पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी, पुलिस क्षेत्रा...