मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुरु पूर्णिमा के मात्र चार दिन शेष हैं। इसको शहरभर में धूमधाम से मनाने की तैयारी है। कहीं एक तो कहीं दो दिवसीय कार्यक्रम किए जाएंगे। गुरु शिष्य के अभूतपूर्व इस स्नेहमयी पर्व को इस बार नए अंदाज से मनाने की तैयारी है। गुरुधाम नवाबपुरा में दो दिवसीय आयोजन होगा। गुरु अमरनाथ दीक्षित के सानिध्य में कार्यक्रम का आरंभ 28 जुलाई को सायं श्री हरि कीर्तन से किया जाएगा। इसके बाद ईश्वरीय कब्बाली होगी। अंत में भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा। मोनू मेहरोत्रा ने बताया अगले दिन 29 जुलाई को नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में दोपहर 12 बजे गुरु पूजन होगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बाबा कीनाराम स्थल में धूमधाम से मनाएंगे गुरु पूर्णिमा इसके बाद भगवद्भोग(भंडारा) होगा।श्री बालाजी सेवा समिति का गुरु पूर्णिमा प...