Moradabad News: गुरुवार को प्रधान की जांच को सेहल जाएगी प्रशासन की टीम
मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। भगतपुर टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहल के प्रधान के खिलाफ की गई शिकायत की जांच करने टीम गुरुवार को जाएंगी। मंगलवार को लंबित प्रकरण को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने जांच अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी से बात की तो दोपहर बार प्रधान और शिकायत करने वालों को मौके पर टीम के पहुंचने की सूचना दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी ने बताया कि ग्राम प्रधान शांति देवी ने चार अगस्त को जांच स्थगित करने का प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में सचिन शर्मा की ओर से साल के आरंभ में राजकीय धन के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.