मुरादाबाद, नवम्बर 21 -- Moradabad News: डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर में आयोजित हो रही पुरुष वालीबाल पुरुष वर्ग नार्थ जोन प्रतियोगिता में शनिवार को गुरु जंभेश्वर विश्व विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में केन्द्रीय विश्वविद्यालय पंजाब को हराकर आगे का रास्ता साफ किया। शुरुआत में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। आलम यह था कि अंक बराबर चल रहे थे। इसी बीच गुरुजंभेश्वर विश्व विद्यालय के अभि प्रताप(कप्तान), सागर अफजाल, जुबैर, कुलवीर, विवेक और तुषार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनानी शुरू कर दी। पहला सेट 25-14 से जीतकर विपक्षी टीम को दबाव में लाने के लिए मजबूर कर दिया। दूसरा सेट रोमांचक हुआ। गुरुजंभेश्वर विश्व विद्यालय की टीम ने 25-22 से जीत कर दूसरे दौर के लिए स्थान बना लिया है। इस...