मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद में शिक्षक राजनीति के बहाने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का नाम लिए बिना ही उन्होंने कहा कि संविधान की बातें करने वाले विपक्षी दलों की गतिविधियां किसी से छिपी नहीं हैं। सड़कों पर रथ निकालने और सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की कोशिशें की जा रही हैं। डिप्टी सीएम ने यह बातें पंचायत भवन सभागार में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में आयोजित शिक्षक सम्मेलन के दौरान कहीं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, यूपी में चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार रही। यह भी पढ़ें- जहां हार रहा विपक्ष, वहीं उठा रहा सवाल:बृजेश पाठक जाति, धर्म के नाम पर वोट लेने वालों ने पूरे प्रदेश में मकान, दुकान, प्लॉटों पर ...