मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना के मलकद्दा और आसपास के गांवों के लोगो के आवागमन की दिक्कत दूर होने वाली है।मलकद्दा में गागन नदी पर सेतु निगम पक्का पुल बनाने के लिए विशेष प्रस्ताव बना रहा है। जल्द ही मलकद्दा गांव के पास गागन नदी पर पुल बनेगा। प्रस्ताव मंजूरी के बाद डिजाइन और बजट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 90 मीटर लंबा पुल का नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया गया है। विशेष परिस्थिति में विशेष कारण का हवाला देकर शासन से मंजूरी लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के 36 करोड़ के लंबित प्रस्ताव को छोड़ दिया गया है।बाइक हादसा में मां- बेटे की मौत को आधार बनाकरमंडलायुक्त की संस्तुति से यह प्रस्ताव बनाया गया है। इसकी पुष्टि सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...