मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत किया जाना है। कार्यकर्ता गांव स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। संगठन को बूथ एवं विधानसभा स्तर तक मजबूत करना है। प्रमुख महासचिव संगठन की पश्चिमी यूपी की शहर के ड्रीमलैंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की चर्चा की। जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गांव-गांव एवं क्षेत्र-क्षेत्र में जनसंपर्क को बढ़ाया जाएगा। बैठक का संचालन रितेश राम ने किया। संगठन के राम...