Moradabad News: गांगन नदी पर पुल बनने से मिलेगी बड़ी राहत, मिली मंजूरी
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नया मुरादाबाद और मलगद्दा गांव के बीच शासन ने दो लेन पुल को मंजूरी दे दी। यहां 28 अगस्त को ग्रामीणों के बनाए पुल से फिसल कर महिला समेत दो की मौत हो गई थी। इसके अगले ही दिन मंडलायुक्त संगीता सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया था। इसके बाद पुल की पहल की और विभाग से प्रस्ताव भिजवाया जिसे अब मंजूरी मिल गई। पुल के साथ यहां पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई। सेतु निर्माण के प्रस्ताव को शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद अब शीघ्र ही सेतु से संबंधित शासनादेश जारी होने की संभावना है। उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई शशिकांत ने बताया कि 28 अगस्त चौधरपुर (मल गद्दा) में गागन नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कच्चे पुल से बाइक सवार पूरा परिवार फिसल कर गागन नदी में गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.