मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने स्टॉक के भौतिक सत्यापन और मूल्य नियंत्रण सतत् निगरानी व सत्यापन के निर्देश दिए हैं। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि सभी जिलों में चौकसी रहेगी। चीनी मिलों से चीनी निकासी, बाजार में उपलब्धता और उसके एक्स-मिल खुदरा एवं थोक मूल्यों की सतत निगरानी करने को कहा गया है। भौतिक सत्यापन और प्रवर्तन की कार्रवाई सख्ती से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...