Moradabad News: गणतंत्र दिवस परेड को विद्यार्थियों का चयन, सतर्कता और नशामुक्ति की दिलाई शपथ
मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने परेड अभ्यास, दौड़ और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक प्रतिभा के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश शासन के सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सतर्कता की शपथ दिलाई। नशामुक्ति अभियान के तहत कुलपति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.