मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- अधिक वजन से घुटनों के गठिया का खतरा Moradabad News: मुरादाबाद। अगर आपका वजन अधिक है तो गठिया (आर्थराइटिस) की बीमारी के खतरे को लेकर ज्यादा सचेत हो जाएं। मुरादाबाद में घुटने के जोड़ खराब होने के अधिकतर मामले ऐसे लोगों में सामने आ रहे हैं जिनका वजन काफी अधिक है। शरीर का वजन अधिक होने से घुटने पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार उनके जोड़ को खराब करके चलने फिरने से लाचार बना रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मुरादाबाद में घुटने का जोड़ खराब होने के मामले दस साल में डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। ऑर्थोपेडिक सर्जनों व आयुर्वेद चिकित्सकों के पास रोजाना औसतन ऐसे बीस केस आ रहे हैं। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शोभित शर्मा ने बताया कि शरीर का वजन अधिक होना घुटने के जोड़ खराब होने का बड़ा और प्रमुख कारण बनकर सा...