Moradabad News: गजेटियर निर्माण के लिए निगम का सर्वे, वार्डों में पहुंचकर एकत्र किया डाटा
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: महानगर के प्रत्येक वार्ड का प्रमाणिक गजेटियर तैयार किया जाएगा। इसी को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देश पर निगम के तीनों अपर नगर आयुक्त ने वार्डों में पहुंचकर डाटा एकत्र करने की कार्रवाई की। सर्वे के दौरान परिवारों एवं स्थानीय लोगों से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, आधारभूत सुविधाओं, प्रमुख संस्थानों, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय आवश्यकताओं एवं वार्ड के विकास से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि तैयार किया जा रहा वार्ड गजेटियर केवल एक अभिलेख नहीं बल्कि प्रत्येक वार्ड का जीवंत दस्तावेज होगा। इसमें वार्ड की पहचान, वर्तमान स्थित, उपलब्ध संसाधन, चुनौतियां, भविष्य की योजनाओं का सारा विवरण शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.