मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कोटपा (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद) अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन करना प्रतिबंधित किया गया है। इस अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने को सक्रिय हुई जनपद स्तरीय एंटी टोबेको फोर्स ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सघन छापेमारी। मुरादाबाद में एंटी टोबेको टास्क फोर्स के सदस्य एवं तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.प्रशांत राजपूत ने बताया कि कलक्ट्रेट और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी का सिलसिला तेज किया गया है। तीन दिनों में एंटी टोबेको टास्क फोर्स ने कोटपा अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में 40 लोगों को पकड़कर उनका चालान काटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...