मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: रानी प्रीतम कुंवर विद्यालय में एक भव्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। जिनमें खेल स्टॉल-रिंग फेकना, मधुबनी ग्रिड, पिक द बॉल, तंबोला आदि खेलों के साथ खान-पान के स्टॉल पर व्यंजनों का बच्चों और अभिभावकों ने आनंद उठाया। साथ ही नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, और चित्रों द्वारा अपनी सुंदर कला से चार चांद लगा दिए। इस मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्म विश्वास, सहयोग और व्यापारिक कौशल को बढ़ाना था। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...