मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: शासन की ओर से तय दर पर खाद बिक्री निश्चित कराने और उर्वरकों की गुणवत्ता पता करने के लिए कृषि एवं कृषि रक्षा विभाग की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम की ओर से अभियान में जिले भर में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 36 दुकानों पर छापे मारे और सात फर्मों से खाद के नमूने भरे। डीएम की ओर से शुक्रवार को इस मुद्दे पर विभाग को पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद टीम ने निजी, सहकारी और विभाग के गोदामों पर छापे की कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई के आधार पर पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया है। पीओएस और स्टॉक मिलान में कोई शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...