मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताबी मुकाबले में राणा इंटरनेशनल एकेडमी, अमरोहा और एसएस चिल्ड्रन एकेडमी की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेज खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार ड्रिब्लिंग, पासिंग और शॉट लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। अंक हासिल करने के लिए दोनों टीमों के बीच लगातार कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना और...