मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: आठ अगस्त को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के बिलारी आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद की ओर से तहसील परिसर में स्थापित विभिन्न महापुरुषों एवं समस्त जातियों की स्मृति में बनाई गई चित्रकारी का अनावरण करेंगे। इसके उपरांत वह शाहबाद रोड स्थित नवनिर्मित श्री परशुराम पार्क का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ग्रीनवुड फार्म हाउस पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, जो कार्यक्रम के संरक्षक हैं, तथा कार्यक्रम के आयोजक एवं नगर पालिका परिषद ...