मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा में बुधवार को 38वीं मेरठ प्रांत खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगी। तीन दिनी प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 77 विद्यालयों के प्रतिभागी विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विधायक रितेश गुप्ता रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह चौहान ने की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार, मुरादाबाद संभाग के संभाग निरीक्षक उपेंद्र शर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा समिति क...