मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: नगर के रामलीला मैदान में रासलीला के दूसरे दिन कृष्ण जन्म लीला का सजीव मंचन किया गया। वृंदावन के प्रतिष्ठित श्री स्वामी हरिदास आदर्श रासलीला मंडल (टटिया स्थान) के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े प्रसंगों का मंचन देख पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंचन में दिखाया गया कि अत्याचारी कंस को आकाशवाणी के माध्यम से अपनी बहन देवकी के आठवें पुत्र के हाथों मारे जाने की भविष्यवाणी सुनाई देती है, इससे भयभीत होकर कंस अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को कारागार में बंद कर देता है। कंस दोनों को तब तक कारागार में रखने का निर्णय लेता है, जब तक देवकी के आठवें पुत्र का जन्म नहीं हो जाता। इस प्रसंग का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन कि...