मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- Moradabad News: गहोई वैश्य सभा श्री शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ कथा व्यास कविचंद्र दास ने भजन से किया। उन्होंने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा कि श्री कृष्ण ने पूतना उद्धार और कालिया नाग का उद्धार और ओघली से मां के बांधने की लीला कर अपने अवतार से रूबरू करा दिया। उन्होंने एक बार फिर भजन सुनाकर सभी को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में नीरू गुप्ता,मीनू गुप्ता, दीप्ति गुप्ता,एकता गुप्ता, शर्मिला शर्मा,पूनम शर्मा, सविता अग्रवाल,सपना कश्यप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...