मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: शाहपुर तिगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से आए कथा व्यास कविचंद्र दास ने बताया कि श्री कृष्ण ने जन्म लेते ही पूतना का उद्धार कर सभी का मन जीत लिया था। उन्होंने माखन चोरी की लीलाओं से माता यशोदा का दुलार प्राप्त किया। उन्होंने गोपियों के साथ रास लीला कर अपने प्रेम भाव का संचार किया। व्यवस्था में राधे श्याम अग्रवाल, दीपक सिंह, प्रदीप राघव, सुनीता रानी, भाग्यवती, राजेंद्र ठाकुर आदि रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मन मोहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...