मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 38वें खेलकूद समारोह 2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रांत भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार रहे। अध्यक्षता विनय कुमार गुप्ता लोहिया ने की। संपूर्ण मेरठ चैंपियनशिप में मेरठ विभाग ने प्रथम, बुलंदशहर ने द्वितीय और गाजियाबाद विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति उपाध्यक्ष मेजर मीनू महरोत्रा, प्रबंधक नवल किशोर वार्ष्णेय, वरिष्ठ सदस्य विशेष गुप्ता, विनायक गुप्ता, योगेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा, विभाग संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद बृजेश, वरुण शर्मा, राजीव ठाकुर, भाग कार्यवाह जितेंद्र, सतीश अरोड़ा, निर्मल मेह...