मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। कृषि मशीन दिलाने, सरकारी सब्सिडी और एचपीसीएल से पराली खरीद का अनुबंध कराने का झांसा देकर एक महिला के दस्तावेज और बैंक खाते का इस्तेमाल कर 22.23 लाख रुपये का ऋण कराने तथा रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी का आरोप ग्राम शेरपुर बहलीन निवासी शशिबाला पत्नी विपिन कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि जगतजीत सिंह बुमराह, कुलवंत सिंह बुमराह, रेशम सिंह बुमराह, विपिन कुमार मुंशी और अभिनव यादव ने तिकोनिया पुलिस चौकी के पास एजेंसी होने की बात बताकर उसे कृषि मशीन खरीदने का झांसा दिया। आरोप है कि सरकारी सब्सिडी मिलने और मशीन से पराली के बंडल बेचकर अच्छी आमदनी होने का लालच देकर...