मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटी, बेटे और पति को भी पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर छंगा निवासी नीतू पुत्री महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी माता रेखा देवी घर के बाहर कूड़ा डालने गई थीं। इसी दौरान उदयवीर सिंह पुत्र भूपन्न सिंह, राहुल सिंह पुत्र उदयवीर सिंह, मलखान सिंह पुत्र बसंत सिंह, रणवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह, प्रशांत कुमार पुत्र मलखान सिंह और ऋषिपाल सिंह पुत्र बनारसी दास ने उसकी माता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उनके साथ अभद्रता करते हुए गाल...