मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- Moradabad News: शहर के तमाम हस्तशिल्प निर्यातक पिछले वर्ष अक्तूबर और इस वर्ष फरवरी में हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद के तत्वावधान में आयोजित हुए मेले में हिस्सा लेने के बाद से ओडीओपी स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं वहीं, शासन की तरफ से इसका बजट जारी होने के बाद कुछ निर्यातकों के खाते में सब्सिडी की धनराशि पहुंच जाने की बात कही जा रही है। एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के महासचिव विशाल अग्रवाल ने बताया कि उद्योग विभाग की तरफ से सब्सिडी की धनराशि बैंकों को भेज दी गई है। बैंकों में सब्सिडी का पैसा खातों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ निर्यातकों के खाते में धनराशि पहुंच गई है अन्य निर्यातकों के खाते में सब्सिडी की धनराशि जल्दी ही पहुंच जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...