Moradabad News: कुंदरकी सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोईया की मौत
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोईया की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी स्वर्गीय जुम्मा की पत्नी मुन्नी (60) गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार सुबह वह स्कूल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। बताया गया कि ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। बताया गया कि मृतका के परिजनों ने इस मामले में किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.