मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के जंगल में शुक्रवार दोपहर आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कस्बा कुंदरकी के मोहल्ला कायस्तान निवासी अरमान(18) पुत्र ताहिर के रूप में हुई। वह बेल्डिंग का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह घर पर काम को लेकर हुई डांट-फटकार के बाद अरमान नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि परिजन उसे काम करने के लिए समझाते थे, जिससे वह कुछ समय से नाराज चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार दोपहर मुरादपुर के जंगल ...