मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के एल्यूमिनियम तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण,एक कार तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। बिजली तार चोरी में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदौसी के ग्राम कैथल इदरीश पुत्र आलेहसन उर्फ अली हसन, हाल निवासी मुरादाबाद करुला तथा दूसरा आरोपी संभल के थाना बनियाठेर के ग्राम मोहम्मदगंज निवासी अकरम पुत्र अफसर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक कार में रखे बिजली विभाग के करीब 70-75 किलो के पांच बंडल एल्यूमिनियम तार, तार काटने का कटर, दो आरी ब्लेड, रस्सा तथा एक चाकू और एक 12 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में ब...