मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: डींगरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ला सादात तकिया निवासी मोहम्मद अलीम बाइक से डीगरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डिडौली थाना क्षेत्र के मोहम्मद सोहेल और रुखसार स्कूटी से कुंदरकी से अपने घर लौट रहे थे। डीगरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...