Moradabad News: कुंदरकी में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-सर सैयद डे, अतिथि सम्मानित
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: सर सैयद अहमद एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का जन्मदिवस जश्न-ए-सर सैयद डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक जागरूकता और आधुनिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ. सबीहा परवीन ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने ऐसे दौर में आधुनिक शिक्षा की अलख जगाई ,जब समाज में इसे लेकर अनेक चुनौतियां थीं। विशिष्ट अतिथि सऊदी अरब की जज्जान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद हसन ने कहा कि सर सैयद की शैक्षिक सोच किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थी बल्कि उनका उद्देश्य पूरे भारतीय समाज को शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से प्रगति के रास्ते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.