मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: नगर में मंगलवार शाम पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। एक बदमाश कार में रखा करीब 18 हजार रुपये से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। क्षेत्र के एक मशहूर आइसक्रीम कंपनी का सेल्समैन मंगलवार शाम करीब चार बजे नगर के गूलर तिराहे स्थित एक कंफेक्शनरी पर आइसक्रीम की बिक्री के संबंध में बातचीत करने कार से पहुंचा था। बताया गया कि सेल्समैन कार से उतरकर दुकान पर चला गया। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार में रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब सेल्समैन वापस कार के पास पहुंचा तो बैग गायब देखकर उसके होश उड़ गए। बताया गया बैग में दुकानों से एकत्रित की गई करीब 18 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही...